आरा, अक्टूबर 29 -- Ara News: पीरो, संवाद सूत्र। जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार की जीत पर बधाई देते हुए भोजपुर-बक्सर स्थानीय प्राधिकार क्षेत्र से एमएलसी प्रत्याशी रहे जदयू से निष्कासित पूर्व प्रदेश महासचिव मनोज उपाध्याय ने कहा कि अब धनबल-बाहुबल को प्रदेश की जनता नकार चुकी है l नीरज कुमार की जीत ने यह सिद्ध कर दिया कि न तो किसी प्रबुद्ध मतदाता को डरा-धमका कर उनका मत लिया जा सकता है और न ही पैसे के बूते उन्हें खरीदा जा सकता है l उपाध्याय ने जदयू से संबंधित एक प्रश्न के जवाब में कहा कि दल से भले उनका निष्कासन हुआ है, लेकिन दल आज भी उनके दिल में है। यह भी पढ़ें- ललन सिंह से बधाई नहीं लूंगा, सूद सहित वापस करूंगा; पटना जीतकर नीरज ने दिखाए तेवर उन्होंने स्पष्ट किया की लोकतंत्र में सभी को चुनाव लड़ने का अधिकार है और उनके पिताजी की आखिरी इच्छा थी की उनका...