आरा, जुलाई 28 -- Ara News: आरा, निज प्रतिनिधि। श्रीकृष्ण चेतना समिति सभागार में लोजपा (रामविलास) चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. परवीन कुमार की पूज्य माता स्वर्गीय चिंता देवी की द्वितीय पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। अध्यक्षता डॉ. परवीन कुमार ने की, जबकि संचालन यादव राम सकल सिंह भोजपुरिया ने किया। समारोह का उद्घाटन विधायक राधाचरण साह ने चिंता देवी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि चिंता देवी एक कुशल गृहिणी, समाजसेवी एवं सामाजिक समरसता की समर्थक थीं। लोजपा (रामविलास) के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रो. विजय कुमार मुखिया ने कहा कि स्व. चिंता देवी द्वारा दिए गए संस्कारों का ही परिणाम है कि उनके पुत्र डॉ. परवीन कुमार समाज सेवा के माध्यम से उनकी स्मृतियों को जीवंत रखे हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...