आरा, अक्टूबर 9 -- Ara News: वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में आयोजन, पूर्व मेयर रूबी तिवारी ने हरी झंडी दिखा किया रवाना आरा, निज प्रतिनिधि। प्रेरणा एक पहल फाउंडेशन के तत्वावधान में शुक्रवार की सुबह वीर कुंवर सिंह स्टेडियम रमना मैदान में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में लड़कों के 1600 मीटर वर्ग में वरुण कुमार प्रथम, रोशन कुमार द्वितीय और विशाल कुमार तृतीय रहे। वहीं लड़कियों के 1000 मीटर वर्ग में सपना कुमारी ने पहला, खुशी कुमारी ने दूसरा और तुलसी कुमारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व मेयर रूबी तिवारी, क्रीड़ा भारती के प्रदेश संयोजक यशवंत नारायण सिंह, विश्वविद्यालय के खेल सचिव यशवंत कुमार, तेजस अकादमी के निदेशक सुनील चौधरी, फाउंडर भुवन पांडेय, अध्यक्ष बबलू सिंह और अभय विश्वास भट्ट ने संयुक्त...