Ara News: दो महिलाओं की मौत पर मुआवजे के लिए लिखा पत्र
आरा, सितम्बर 27 -- Ara News: शाहपुर। शाहपुर प्रखंड में सर्पदंश और बाढ़ के पानी में करंट लगने से दो महिलाओं की मौत के बाद पीड़ित परिवारों को अब तक सरकारी मुआवजा नहीं मिलने का मामला सामने आया है। इसे लेकर पूर्व विधायक मुन्नी देवी ने डीएम को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने बताया है कि एक घटना शाहपुर प्रखंड के रामदतही गांव की है, जहां शंभूनाथ ठाकुर की पुत्री खुशबू कुमारी की मौत सर्पदंश से हो गई। दूसरी घटना पांडेयपुर गांव की है, जहां स्व. गुलाब चंद कुमार की पत्नी रामवती देवी की मौत बाढ़ के पानी को पार करने के दौरान बिजली पोल के पास करंट लगने से हो गई। पूर्व विधायक ने पत्र में कहा है कि दोनों घटनाओं के काफी दिन बीत जाने के बाद भी मृतकों के आश्रितों को सरकार द्वारा दी जाने वाली सहायता राशि व मुआवजा उपलब्ध नहीं कराया गया है, जिससे पीड़ित परिवार आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.