Ara News: दो बाइक की टक्कर में भाई-बहन समेत पांच जख्मी
आरा, अगस्त 17 -- Ara News: आरा। बड़हरा थाना क्षेत्र के केशोपुर पेट्रोल पंप के समीप सोमवार को दो बाइक के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें तीन भाई-बहन समेत पांच लोग जख्मी हो गये। तीनों भाई-बहनों का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया गया। घायलों में बड़हरा थाना क्षेत्र के मोहनपुर कर्जा गांव निवासी रंभु पासवान के 18 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार, 15 वर्षीया पुत्री लक्ष्मी कुमारी और रामजीवन पासवान की 15 वर्षीय पुत्री खुशी कुमारी शामिल हैं। खुशी कुमारी और विशाल कुमार चचेरे-भाई बहन हैं। विशाल कुमार के पिता रंभु पासवान ने बताया कि सोमवार की दोपहर अपनी बहन लक्ष्मी कुमारी और चचेरी बहन खुशी कुमारी के साथ बाइक से बखोरापुर मंदिर जा रहा था। इस दौरान केशोपुर पेट्रोल पंप के समीप सामने से आ रही दूसरी बाइक सवार से सीधी भिड़ंत हो गई। इसमें सभी जख्मी हो गए।
गांजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.