आरा, अगस्त 8 -- Ara News: -बहोरनपुर और जगदीशपुर पुलिस मामलों की जांच में जुटी बिहिया/जगदीशपुर। निज संवाददाता जिले के बहोरनपुर और जगदीशपुर थाना क्षेत्रों से दो नाबालिग किशोरियों के गायब होने का मामला सामने आया है। दोनों ही मामलों में परिजनों की शिकायत पर संबंधित थानों में प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कर ली गई है और पुलिस आगे की छानबीन व कार्रवाई में जुट गई है। पहली घटना बहोरनपुर थाना क्षेत्र के गौरा गांव की है, जहां से उक्त नाबालिग लड़की बाजार गई थी। इसी दौरान अज्ञात लोगों की ओर से उसे शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर भगा लिया गया। परिजनों की शिकायत पर बहोरनपुर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की बरामदगी के लिए प्रयास शुरू कर दिया है। दूसरी घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मझीपुर गांव की है। वहां की किशोरी घर से दवा लाने के लिए निकली थी, जिसके ब...