आरा, सितम्बर 5 -- Ara News: गजराजगंज इलाके से शुक्रवार को पकड़ा गया आरोपित गोली मारने में इस्तेमाल पिस्टल, चार कारतूस और एक खोखा बरामद कारीसाथ फोरलेन किनारे पान दुकान पर गुरुवार की देर शाम मारी गयी थी गोली आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के कारीसाथ गांव निवासी युवक को गोली मारने के एक मात्र आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से घटना में इस्तेमाल देसी पिस्टल के अलावे चार कारतूस और एक खोखा भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपित कारीसाथ गांव निवासी वीरेंद्र सिंह उर्फ मंटू सिंह का पुत्र रवि कुमार उर्फ बिलरा है। उसे शुक्रवार की शाम गजराजगंज क्षेत्र से पकड़ा गया है।

घटना का विवरण पूछताछ में उसने दो कट्टा जमीन के विवाद में संतोष कुमार यादव को गोली मारने की बात स्वीकार की है। मुख्यालय डीएसपी पुलिस ने मनोज कुम...