Ara News: दोघरा गांव में अगलगी, कई घरों के साथ बाइक और अनाज जले
आरा, अक्टूबर 26 -- Ara News: जगदीशपुर/बिहिया, निज संवाददाता। भोजपुर के बिहिया थाना क्षेत्र के दोघरा गांव में आग लगने से कई घर, अनाज, घरेलू सामान और एक मोटरसाइकिल जलकर राख हो गई। अग्निकांड में विजय यादव, नारद यादव और रामायण यादव के घरों को नुकसान पहुंचा है। सूचना पर अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी, जगदीशपुर धर्मदेव सिंह के निर्देश दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, आग की चपेट में आने से कई घरों में रखे अनाज और अन्य घरेलू सामान के साथ एक मोटरसाइकिल भी जल गई। अग्निकांड में प्रभावित परिवारों को भारी नुकसान हुआ है। आग लगने का संभावित कारण शॉर्ट सर्किट होने की आशंका है। वहीं विभागीय स्तर पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.