आरा, अक्टूबर 7 -- Ara News: आरा। अधिवक्ता देवेन्द्र प्रसाद और रामाशंकर सिंह के निधन पर बुधवार को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सिविल कोर्ट परिसर स्थित अधिवक्ता हॉल में शोकसभा की गई। संचालन महासचिव मनमोहन ओझा ने किया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों से अपने को अलग रखा। वहीं दूसरी ओर प्रधान जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश धर्मेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में शोक सभा की गई। शोक सभा में न्यायिक पदाधिकारी, पीपी राणा प्रताप सिंह, जीपी रामधनी भारती, अधिवक्ता रामसुरेश सिंह, बिहार बार काउंसिल सदस्य पन्नग त्रिपाठी, अधिवक्ता सरदार वीरेन्द्र कुमार सिंह, अमृत आनन्द, सुनील कुमार सिंह और बार एसोसिएशन के पदाधिकारी समेत कई लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...