आरा, सितम्बर 14 -- Ara News: शाहपुर। पुलिस ने 38 लीटर देसी शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष अजीत कुमार झा ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस बल के साथ सेमरिया रोड के पास से 38 लीटर देसी शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें सहजौली गांव के लक्कड़ साह एवं सुमंत पांडे और शाहपुर के विजय साह शामिल हैं। पुलिस ने देसी शराब जब्त कर ली है। साथ ही पुलिस ने तीनों गिरफ्तार शराब धंधेबाजों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...