आरा, जुलाई 28 -- Ara News: आरा, हि.सं.। मुफस्सिल थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के सिंगही मोड़ के पास से अवैध हथियार और छह जिंदा कारतूस बरामद किया गया। हालांकि बदमाश पकड़ में नहीं आ सके। इनकी पहचान कर ली गयी है और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधीक्षक राज की ओर से जारी प्रेस बयान में यह जानकारी दी गयी थी। जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाने की पुलिस सोमवार की देर रात गश्ती कर रही थी। उस दौरान पुलिस थाना क्षेत्र के सिंगही मोड़ के पास पहुंची, तो एक बाइक पर सवार तीन बदमाश पुलिस को देख बाइक छोड़ कर भागने लगे। पुलिस ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अंधेरे का लाभ उठाकर तीनों भागने में सफल रहे। उस दौरान बदमाशों की ओर से एक देसी पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस फेंक दिया गया था। उसे पुलिस ने जब्त कर लिया। इस मामले में पुलिस ने तीन अज्...