Ara News: दुलहिनगंज में दुगोला मुकाबले में रातभर झूमे दर्शक
आरा, अक्टूबर 25 -- Ara News: जगदीशपुर, निज संवाददाता। भोजपुर जिला के जगदीशपुर प्रखंड के दुलहिनगंज गांव में दुर्गापूजा के अवसर पर श्री श्री दुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित दुगोला कार्यक्रम का उद्घाटन मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने किया। इसमें अरविंद अभियंता व्यास और हरेंद्र सिंह उर्फ बूढ़ा व्यास के बीच मुकाबला हुआ। कार्यक्रम में हजारों दर्शक शामिल हुए और पूरी रात प्रस्तुतियों का आनंद लिया। मौके पर समिति अध्यक्ष दीपू कुशवाहा, जदयू प्रखंड अध्यक्ष अनूप पटेल, बबन यादव, पूर्व मुखिया संजय यादव, नीरज कुशवाहा, दुर्गा शंकर सिंह, पवन कुशवाहा और जनार्दन सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.