Ara News: दुर्गापूजा पर स्वच्छ रहेगा जगदीशपुर, पंडालों तक विशेष सफाई
आरा, अक्टूबर 10 -- दुर्गापूजा के लिए स्वच्छता की तैयारी Ara News: मंदिर-पंडालों के रास्तों पर चूना-ब्लीचिंग का छिड़काव, जलजमाव पर नजर हर पंडाल में डस्टबिन, पूजा अवधि में समय पर होगा कचरा उठाव जगदीशपुर, निज संवाददाता। आगामी दुर्गापूजा को लेकर नगर पंचायत जगदीशपुर ने स्वच्छता व्यवस्था की तैयारी तेज कर दी है। श्रद्धालुओं को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पूरे नगर में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसे लेकर नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में सफाई जमादारों और वाहन चालकों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की गई। स्वच्छता के नोडल पदाधिकारी रवि कुमार गुप्ता, प्रधान सहायक गौतम कुमार, कनिष्ठ अभियंता रौशन कुमार एवं सफाई निरीक्षक राजीव रंजन सिंह ने कर्मियों को पूजा के दौरान निर्धारित जिम्मेदारियों का समय पर पालन करने का निर्देश दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.