आरा, अक्टूबर 5 -- Ara News: एसडीपीओ राहुल कुमार ने क्राइम मीटिंग में दिए निर्देश, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन पर जोर पूजा पंडाल और विसर्जन मार्गों का रूट एनालिसिस कर तैनात होंगे दंडाधिकारी व पुलिस बल जगदीशपुर, निज संवाददाता। यह भी पढ़ें- Ara News: जगदीशपुर में दुर्गापूजा के लिए दिये गये निर्देशसुरक्षा व्यवस्था दुर्गापूजा को लेकर जगदीशपुर अनुमंडल में सुरक्षा व्यवस्था सख्त रहेगी। भीड़भाड़ और संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल के साथ एंटी रोमियो दस्ता तैनात किया जाएगा। पूजा पंडालों व विसर्जन मार्गों का रूट एनालिसिस कर दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश एसडीपीओ राहुल कुमार ने क्राइम मीटिंग में दिया। बैठक में अनुमंडल के सभी थानों में लंबित कांडों की समीक्षा की गई। एसडीपीओ ने मामलों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्दे...