आरा, अक्टूबर 13 -- दुर्गापूजा पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम Ara News: भीड़ को नियंत्रित करने और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के वास्ते नो एंट्री ज़ोन, सुरक्षित पार्किंग स्थलों और रूट डायवर्जन की रूपरेखा तय पीरो, संवाद सूत्र दुर्गापूजा को लेकर सोमवार की रात पीरो अनुमंडल कार्यालय में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की गई। पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित और एसडीपीओ कन्हैया कुमार के मार्गदर्शन में हुई इस महत्वपूर्ण बैठक में पीरो अनुमंडल के अंतर्गत आने वाले सभी थानों के थानाध्यक्षों और अंचल निरीक्षकों ने हिस्सा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने अपने-अपने थाना क्षेत्र में विधि-व्यवस्था की वर्तमान स्थिति की गहन समीक्षा की। विभिन्न पूजा पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष रणनीति बनाई गई ताकि श्रद्धालुओं को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े। सुरक्षा के पुख्ता इं...