आरा, नवम्बर 7 -- Ara News: ​आयर थाना क्षेत्र के कुसुमा गांव की घटना, दोनों पक्षों से दर्ज कराई गई प्राथमिकी जगदीशपुर। निज संवाददाता ​आयर थाना क्षेत्र के कुसुमा गांव में दीवार पर पानी गिरने के मामूली विवाद ने तूल पकड़ लिया, जिसके बाद दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस संघर्ष में कई लोग घायल हो गए। घटना के संबंध में दोनों पक्षों की ओर से थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, जिस आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि ​कुसुमा गांव में दो पक्षों के बीच पानी गिरने को लेकर उपजा विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों की ओर से मामला दर्ज कराए जाने के बाद थानाध्यक्ष वंदना कुमारी ने पुलिस बल के साथ त्वरित छापेमारी कर लालबाबू सिंह, मुकेश कुमार, जमुना सिंह और नीतीश कुमार को गिरफ्तार ...