आरा, नवम्बर 9 -- डंका बजाने के विवाद में दो दोस्तों पर चाकू से हमला Ara News: गजराजगंज ओपी क्षेत्र के कारीसाथ गांव में रविवार की रात हुई घटना गांव के ही दो युवकों पर चाकू मारने का आरोप, सदर अस्पताल में चल रहा घायलों का इलाज मामले की छानबीन और आरोपितों की धरपकड़ की कोशिश में जुटी पुलिस आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के कारीसाथ गांव में रविवार की रात दीपावली के मौके पर डंका बजाने के विवाद में दो दोस्तों पर चाकू से हमला कर दिया गया। इसमें दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इनका इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। घायलों में कारीसाथ गांव निवासी लक्ष्मण राय के 30 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार और संतोष कुमार राय के 15 वर्षीय पुत्र शुभम यादव शामिल हैं। शुभम कुमार के सिर, सुनील कुमार की ललाट और गर्दन के पास चाकू मारा गया है। घट...