आरा, जुलाई 1 -- Ara News: शाहपुर। भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने बुधवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ शाहपुर प्रखंड के बिलौटी बधार स्थित भरत भूषण तिवारी के कथित एनकाउंटर स्थल का भी जायजा किया। उन्होंने घटनास्थल और वहां बनाए गए स्मृति स्थल को देखा और स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों से पूरी घटना की जानकारी ली। इस दौरान दीपंकर भट्टाचार्य ने आरोप लगाया कि भरत भूषण तिवारी की हत्या सुनियोजित तरीके से की गई। उन्होंने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए। यह भी पढ़ें- बिलौटी पहुंचे दीपंकर भट्टाचार्य, भरत प्रकरण की निष्पक्ष जांच की उठाई मांगपांच जुलाई की महापंचायत का समर्थन नहीं अजीत कुशवाहा जगदीशपुर / शाहपुर निज संवाददाता डुमरांव के पूर्व विधायक अजी...