Ara News: दिव्य भास्कर स्कूल में विज्ञान मेला
आरा, अगस्त 10 -- Ara News: आरा। धोबहां स्थित दिव्य भास्कर पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता, नवाचार एवं व्यावहारिक कौशल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भव्य साइंस एग्जीबिशन एवं साइंस फेयर का आयोजन सोमवार को किया गया। कक्षा तीन से नौ तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने केवल मॉडल तैयार ही नहीं किए, बल्कि उनके पीछे छिपे वैज्ञानिक सिद्धांतों और उनके दैनिक जीवन में उपयोग को भी समझाने का प्रयास किया। बच्चों की प्रस्तुति, आत्मविश्वास, टीमवर्क और रचनात्मकता ने उपस्थित अभिभावकों, शिक्षकों एवं आगंतुकों को प्रभावित किया। कार्यक्रम की सफलता पर विद्यालय के निदेशक मुकेश उपाध्याय ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि बच्चों को केवल पुस्तकीय ज्ञान देना ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.