आरा, अक्टूबर 28 -- दावां गांव हिंसा मामले में 10 गिरफ्तार Ara News: पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ दर्ज की अलग-अलग प्राथमिकी, ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप थानाध्यक्ष ने की पुष्टि, कहा- कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा जगदीशपुर। निज संवाददाता भोजपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दावां गांव में हाल ही में हुईं हिंसक घटनाओं को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में दो अलग-अलग प्राथमिकियां दर्ज की हैं, जिनमें कुल 19 लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया था। इसमें पुलिस ने 10 लोगों को पुलिस ने नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष आशीष कुमार साह ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि दावां गांव में हुई मारपीट और हत्या के प्रयास की घटना को...