आरा, अगस्त 23 -- Ara News: अगिआंव, संवाद सूत्र। पवना थाना क्षेत्र के मनियछ गांव से महिला उत्पीड़न के मामले में 10 वर्षों से फरार चल रहे आरोपित पिता-पुत्र को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपित विकास रवानी और उसके पिता नंदकुमार रवानी हैं। दोनों पर कोर्ट की ओर से कुर्की वारंट था, जिसके बाद संपत्ति कुर्क करने पहुंची पुलिस के सामने फरार आरोपितों को आना पड़ा । थाना प्रभारी अनीश कुमार ने बताया कि दहेज उत्पीड़न के आरोपित पति विकास की ओर से हमेशा पत्नी के साथ मारपीट की जाती थी। इसमें परिजन भी साथ दिया करते थे। इसके बाद 2016 में विवाहिता की ओर से स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...