आरा, अगस्त 18 -- Ara News: बड़हरा, संवाद सूत्र। बड़हरा थाना क्षेत्र के देवरथ गांव में बुधवार को पुलिस ने वर्ष 2016 से फरार चल रहे आरोपित के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। न्यायालय के आदेश पर हुई इस कार्रवाई से गांव में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल रहा। बड़हरा थानाध्यक्ष चुनमुन कुमारी ने बताया कि देवरथ गांव निवासी राम बचन सिंह के पुत्र गोविंद सिंह के विरुद्ध पॉक्सो 39/16 एवं बड़हरा थाना कांड संख्या 238/16 में मामला दर्ज है। उक्त मामले में आरोपित लंबे समय से फरार चल रहा था। कई वर्षों से फरार रहने के बाद न्यायालय के निर्देश पर पुलिस ने उसके घर की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में पुलिस टीम आरोपित के घर पहुंची और नियमानुसार घर में मौजूद सामानों को जब्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...