आरा, अगस्त 20 -- Ara News: ​- बीस सूत्री की बैठक में उठे ज्वलंत मुद्दों पर प्रशासनिक संज्ञान ​- जर्जर भवन और जलजमाव की समस्या से ग्रामीणों को जल्द मिलेगी राहत ​ जगदीशपुर, निज संवाददाता। प्रखंड में कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति (बीस सूत्री) की पूर्व में आयोजित बैठक में सदस्यों की ओर से उठाए गए जनसमस्याओं पर प्रशासनिक संज्ञान लिया गया है।

बैठक में उठाए गए मुद्दे गुरुवार को बीस सूत्री अध्यक्ष अनूप पटेल व बीडीओ क्रांति कुमार ने संयुक्त रूप से दलीपपुर ग्राम पंचायत का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों की टीम ने दलीपपुर स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति व परिसर में फैले जलजमाव का जायजा लिया। भवन के जर्जर होने और परिसर में पानी भरे रहने के कारण क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को समुचित स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था। माम...