Ara News: तेतरिया में छत से गिर राजमिस्त्री की मौत
आरा, अगस्त 18 -- Ara News: आरा। जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव में छत से गिरने से एक राजमिस्त्री की मौत हो गई। इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मंगलवार की दोपहर उन्होंने दम तोड़ दिया। मृत राज मिस्त्री तेतरिया गांव निवासी स्व. जवाहर राम के 47 वर्षीय पुत्र जय प्रकाश राम थे। चचेरे भाई बलराम राम ने बताया कि सोमवार की रात वे खाना खाने के बाद छत पर सोने गए थे। छत पर जाने के लिए लकड़ी की सीढ़ी है। देर रात वे लघुशंका करने के लिए छत से उतर रहे थे। तभी पैर फिसल जाने के कारण वे छत से गिर पड़े और गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उसके बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। वहां इलाज के दौरान मंगलवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद उनके घर में रोना-धोना मचा है। बताया जा रहा है कि मृत राज मिस्त्री पांच भाई और तीन बहनों में चौथे स्थान पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.