Ara News: तेज रफ्तार वाहन की ठोकर से सामान खरीदने जा रहे बुजुर्ग की मौत
आरा, अगस्त 29 -- Ara News: -गीधा थाना क्षेत्र के कायमनगर बाजार के समीप शुक्रवार की शाम हादसा -इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में तोड़ दिया दम आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर में पटना-बक्सर फोरलेन पर गीधा थाना क्षेत्र के कायमनगर बाजार के समीप शुक्रवार की रात तेज रफ्तार वाहन ने सड़क किनारे जा रहे एक बुजुर्ग को रौंद दिया। हादसे में गंभीर रूप में जख्मी बुजुर्ग की इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान मौत हो गयी। मृत बुजुर्ग कायमनगर गांव निवासी स्व. रामानंद राम के 63 वर्षीय पुत्र राधा किशुन उर्फ राधा किशुन पासवान थे। परिजन सुनील कुमार ने बताया कि शुक्रवार की रात वे सामान खरीदने के लिए घर से पैदल ही कायमनगर बाजार जा रहे थे। उसी दौरान कायमनगर बाजार के समीप किसी तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें रौंद दिया। इससे वे गंभीर रूप से जख्मी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.