आरा, अगस्त 9 -- Ara News: -गड़हनी थाना क्षेत्र के धमनियां पेट्रोल पंप के समीप शनिवार की रात हुई घटना -मातमपुर्सी करने बेटी की ससुराल गये थे, गांव लौटने के दौरान हुआ हादसा -इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में तोड़ा दम आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के धमनियां पेट्रोल पंप के समीप शनिवार की रात तेज रफ्तार वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक अधेड़ की मौत हो गयी। हादसे में बाइक चला रहा उनका नाती भी जख्मी हो गया। उसका इलाज निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। मृत अधेड़ चरपोखरी थाना क्षेत्र के हरपुर (चांदी) गांव निवासी स्व. वाजुल हक के 48 वर्षीय पुत्र अलाउद्दीन अंसारी थे। परिजनों के अनुसार अलाउद्दीन अंसारी के बेटी के ससुराल में किसी रिश्तेदार का इंतकाल हो गया था। उसे लेकर अलाउद्दीन अंसारी शनिवार को मा...