आरा, अक्टूबर 4 -- Ara News: आरा। भोजपुर जिला रोलर स्केटिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में तृतीय ओपन जिला रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप का रविवार को भव्य आयोजन किया गया। ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय परिसर में आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के बच्चों एवं खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि के रूप में बिहार रोलर स्केटिंग एसोसिएशन के महासचिव तात्हीर जहरा, महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान पटना के रेडियोलॉजिस्ट डॉ. जावेद काजमी, सुधा डेयरी के एमडी अमित कुमार सुमन, और डॉ. राखी रुंगटा उपस्थित रहीं। विद्यालय के अरिहंत बिजय जैन और सिद्धा बिजय जैन ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभावान खिलाड़ी आगे राज्य स...