आरा, अगस्त 22 -- Ara News: आरा, निज प्रतिनिधि। भोजपुर जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन के तत्वावधान में पकड़ी स्थित अपना सभागार में सम्मेलन के अध्यक्ष व वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के सीनेटर प्रो. बलिराज ठाकुर की अध्यक्षता में संत शिरोमणि तुलसीदास की जयंती मनाई गई। प्रो. ठाकुर ने कहा कि तुलसीदास का काव्य दुर्बल समाज को जागरण का संदेश देता है। उनकी दृष्टि में परोपकार से बढ़कर कोई दूसरा धर्म नहीं है। उनके उपदेश आज की राजनीति के गिरते हुए स्तर के लिए संजीवनी का काम करते हैं। तुलसीदास का काव्य साहित्य आज भी विश्व के लिए मार्गदर्शक बना हुआ है।

तुलसीदास के योगदान सम्मेलन के प्रधानमंत्री डॉ. नंदजी दूबे ने अपने सारगर्भित भाषण में तुलसी को विश्व कल्याण का उन्नायक बताया। कहा कि उनका रामचरित कभी अप्रासंगिक नहीं हो सकता। दर्शन शास्त्र के पूर्व विभागाध्य...