Ara News: तीन वारंटी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
आरा, अक्टूबर 1 -- Ara News: सहार, संवाद सूत्र। स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के एकवारी गांव से तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में एकवारी गांव निवासी सिकिल चंद रवानी के पुत्र मोहर रवानी, हनुमान छपरा गांव निवासी सत्य शरण राम के पुत्र जितेंद्र राम और महेश राम के पुत्र प्रमोद राम शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, तीनों आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय की ओर से पूर्व में ही वारंट जारी किया गया था। पुलिस ने कार्रवाई कर सभी वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.