Ara News: तिरंगा संग कदमताल, 'वंदे मातरम्' के जयघोष से छोटकी सनदिया में दिखा राष्ट्रभक्ति का उत्साह
आरा, अगस्त 13 -- Ara News: -डीएम तनय सुल्तानिया के नेतृत्व में हर घर तिरंगा का भव्य आयोजन आरा, हमारे संवाददाता। तिरंगा संग कदमताल और 'वंदे मातरम्' के जयघोष से गुरुवार को सदर प्रखंड की छोटकी सनदिया पंचायत गूंज उठी। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों और लोगों में राष्ट्रभक्ति का उत्साह दिखा। अवसर था हर घर तिरंगा अभियान के आयोजन का। नेतृत्व डीएम तनय सुल्तानिया की ओर से किया गया। तिरंगा यात्रा के दौरान छोटे- छोटे बच्चों एवं स्कूली विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। हाथों में तिरंगा लिए बच्चे पूरे रास्ते जोश और उत्साह के साथ देशभक्ति के नारे लगाते रहे। साथ ही 'वंदे मातरम्' के उद्घोष से वातावरण को गुंजायमान करते रहे। यात्रा में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चे, युवा, महिलाएं एवं बुजुर्ग, सभी आयु वर्ग के लोगों की उत्साहपूर्ण भागी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.