आरा, अगस्त 10 -- Ara News: आरा, निज प्रतिनिधि। भाजपा की जिला इकाई की मासिक बैठक सोमवार को बीस सूत्री कार्यालय कृषि भवन में जिलाध्यक्ष दुर्गा राज की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पार्टी के पिछले कार्यक्रमों की समीक्षा के साथ आगामी आयोजनों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: 13 अगस्त को धूमधाम से निकलेगी तिरंगा यात्रातिरंगा मार्च का आयोजन बैठक में निर्णय लिया गया कि 10 से 14 अगस्त तक जिले के सभी मंडलों एवं विधानसभा क्षेत्रों में तिरंगा मार्च निकाला जाएगा। इसमें आम नागरिक, कार्यकर्ता और पार्टी नेता देशभक्ति की भावना के साथ शामिल होंगे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि 14 अगस्त को जेपी स्मारक से वार मेमोरियल तक जिला स्तरीय तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसमें प्रभारी मंत्री, विधायक, जिला पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सामाजिक व शै...