आरा, अगस्त 28 -- Ara News: सहार, संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र में प्रतिदिन घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रहने से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। लंबे समय तक बिजली गुल रहने के कारण उमसभरी गर्मी में लोगों को भीषण परेशानियों का सामना करना पड़ा। बताया जाता है कि पिछले सप्ताह भाकपा माले की ओर से पावर सब स्टेशन का घेराव कर प्रदर्शन और तालाबंदी किए जाने के बावजूद बिजली व्यवस्था जस की तस बनी है। बिजली आपूर्ति में खास सुधार नहीं हुआ है।

बिजली कटौती के प्रभाव शुक्रवार को भी पूरे दिन बार-बार बिजली कटौती होने से घरेलू कार्य, व्यापारिक गतिविधियां और छात्रों की पढ़ाई पर प्रतिकूल असर पड़ा। उमसभरी गर्मी में बिजली नहीं रहने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई। वहीं बिजली पर निर्भर छोटे व्यवसायों का कामकाज भी प्रभावित हुआ। कई क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति और मो...