आरा, अक्टूबर 9 -- तरारी में 1000 लीटर अवैध शराब बरामद Ara News: पुलिस को देख तस्कर हो गया फरार, 20 बोरों में रखी गई थी शराब पीरो/तरारी, संवाद सूत्र भोजपुर जिले के तरारी थाना क्षेत्र में शराब तस्करों की ओर से पुलिस को चकमा देने की साजिश नाकाम हो गई। तरारी पुलिस ने शुक्रवार को विशेष अभियान के तहत कुसुम्ही-सारा सड़क मार्ग पर प्रेस लिखी एक संदिग्ध सफारी कार से 1000 लीटर अवैध देसी शराब बरामद की है। पुलिस को पीछे आती देख तस्कर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। थानाध्यक्ष के अनुसार तरारी पुलिस की टीम इलाके में गश्त पर थी। इसी दौरान कुसुम्ही-सारा मार्ग पर एक तेज़ रफ्तार सफारी कार दिखाई दी, जिस पर प्रेस लिखा हुआ था। कार की गतिविधि संदेहास्पद लगने पर पुलिस बल ने गाड़ी रोकने का इशारा किया। पुलिस की गाड़ी को पीछे देख तस्कर घबरा गए और सारा गांव स्थित मो...