आरा, अक्टूबर 23 -- तरारी में विद्यालयों के कायाकल्प का काम तेज Ara News: पीरो/तरारी, संवाद सूत्र। तरारी प्रखंड स्थित राजकीय एवं सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों की सूरत बदलने और उन्हें आकर्षक रूप देने के लिए कायाकल्प अभियान के तहत तेजी से काम किया जा रहा है। शुक्रवार को बीडीओ सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कुंदन कुमार की ओर से समीक्षा बैठक सह दिशा-निर्देश सभा का आयोजन किया गया। बैठक में प्रखंड के सभी संकुल संसाधन केंद्र के संचालकों एवं समन्वयकों को विद्यालयों के जीर्णोद्धार से संबंधित कई आवश्यक और सख्त निर्देश जारी किए गए। प्रखंड शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कायाकल्प अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों के शैक्षणिक वातावरण में सुधार के साथ-साथ उनके भौतिक परिवेश को भी सुंदर, स्वच्छ और सुरक्षित बनाना है। इसके तहत सभी विद्यालय भवनों...