आरा, अक्टूबर 22 -- Ara News: पीरो/तरारी, संवाद सूत्र। भोजपुर के तरारी प्रखंड कार्यालय परिसर में गुरुवार को उस हड़कंप मच गया, जब बीडीओ कुंदन कुमार ने प्रखंड कृषि कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। दोपहर बाद करीब 2:50 बजे जांच के दौरान कृषि कार्यालय पूरी तरह बंद पाया गया और ताला लटक रहा था। निरीक्षण के समय कार्यालय बंद रहने के कारण वहां अपनी विभिन्न समस्याओं और योजनाओं की जानकारी के लिए पहुंचे कई किसानों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। किसानों को बैरंग लौटते देख बीडीओ ने इस लापारवाही को काफी गंभीरता से लिया। कार्यालय के इस प्रकार बंद मिलने और कर्मचारियों की अनुपस्थिति को प्रशासनिक लापरवाही मानते हुए बीडीओ कुंदन कुमार ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई की है। उन्होंने इस पूरी स्थिति से अवगत कराते हुए जिला कृषि पदाधिकारी को आधिकारिक पत्र भेजकर मामले ...