आरा, नवम्बर 4 -- Ara News: पीरो/तरारी, संवाद सूत्र। भोजपुर के तरारी, सिकरहटा और इमादपुर थाना क्षेत्रों में पुलिस ने अभियान चलाकर विभिन्न मामलों के आरोपियों को गिरफ्तार किया। तरारी थाना की पुलिस ने बंधवा गांव से उत्पाद अधिनियम के मामले में हरेन्द्र कुमार और सुनील कुमार को गिरफ्तार किया। इसके अतिरिक्त पुलिस ने सेदहां गांव से पूर्णमासी चौधरी को गिरफ्तार किया, जिसके पास से 13.5 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की गई। वहीं सिकरहटा थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बीएनएस की धारा 170 के तहत मनबोध कुमार और रॉकी कुमार को डिटेन किया है। दूसरी ओर इमादपुर थाना क्षेत्र के मोआप कला गांव से पुलिस ने धनजी कुमार और लक्ष्मण शर्मा के साथ एक महिला अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इन सभी को बीएनएस की धारा 170 के तहत हिरासत में लिया है।

हिंदी हि...