आरा, अक्टूबर 13 -- Ara News: आरा, निज प्रतिनिधि। जब ढोल बजे, डांडिया खनके तो आरा भी झूम उठा। नवरात्रि की रंगीन शाम अम्बा डांडिया उत्सव के नाम रही, जहां पांरपरिक परिधानों में सजे परिवारों ने एक साथ गरबा की ताल पर कदम ताल किया। दस साल से शहर की सांस्कृतिक धड़कन बना यह उत्सव इस बार और भी रंगीन रहा। मां दुर्गा की आरती और दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुरू हुई शाम देखते ही देखते डांडिया नाइट में बदल गई। मुख्य अतिथि जिला कला अधिकारी अनुप्रिया और डीपीओ नमामि गंगे अमित कुमार सिंह ने आरती कर उत्सव का आगाज किया। फिर क्या था, डीजे पर गरबा बीट बजी और पूरा पंडाल तालियों और डांडिया की खनक से गूंज उठा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय: बड़ी दुर्गा स्थान में डांडिया-गरबा महोत्सव का आगाज बच्चों की क्यूट अदाओं से लेकर कपल डांस के जलवों तक हर रंग दिखा मंच पर। ब...