आरा, सितम्बर 28 -- Ara News: -इमरजेंसी के भरोसे चल रही आरा सदर अस्पताल की व्यवस्था -ओपीडी में इलाज नहीं होने से मरीज जा रहे निजी क्लीनिक आरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अरवल में हुई घटना के विरोध में चिकित्सकों की हड़ताल पांचवें दिन सोमवार को भी जारी रही। सदर अस्पताल समेत जिले के विभिन्न अस्पतालों में चिकित्सकों के कार्य बहिष्कार के कारण मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इलाज की उम्मीद में अस्पताल पहुंचे मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा। कई मरीजों को निराश होकर निजी अस्पतालों और क्लीनिकों का रुख करना पड़ा। सदर अस्पताल में सोमवार को मरीजों की भीड़ देखी गई। 50 से अधिक चिकित्सकों के हड़ताल पर रहने से ओपीडी की व्यवस्था प्रभावित रही। इलाज नहीं मिलने के कारण मरीज और उनके परिजन परेशान रहे। गंभीर मरीजों के परिजनों को सबसे अधिक चिंता रही। अस्...