Ara News: डुमरिया में किसानों को दी प्राकृतिक खेती की जानकारी
आरा, नवम्बर 4 -- Ara News: शाहपुर। प्रखंड की सहजौली पंचायत के डुमरिया गांव में बुधवार को कृषि विभाग के तत्वावधान में पंचायत स्तरीय खेत बचाओ अभियान सह कृषि जन कल्याण संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में कृषि विभाग के सहायक तकनीकी प्रबंधक सिद्धार्थ कुमार एवं नीतीश कुमार और किसान सलाहकार रवि भूषण ने किसानों को मिट्टी जांच का महत्व, फसलों में लगने वाले रोग-कीट व्याधि से बचाव और रासायनिक खेती छोड़ प्राकृतिक खेती अपनाने के गुर सिखाए। इस दौरान सहजौली पंचायत के विभिन्न गांवों से पहुंचे जागरूक किसानों में कपिल देव ओझा, ठाकुर अभिमन्यु प्रताप सिंह, अर्जुन यादव, परमहंस यादव, भुवनेश्वर पासवान, मदन चौधरी सहित दर्जनों किसानों ने भाग लिया और खेती से जुड़ी समस्याओं पर संवाद किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.