आरा, नवम्बर 7 -- स्कूलों में दीपावली और छठ के आयोजन Ara News: जगदीशपुर, निसं.। डीएवी स्कूल जगदीशपुर में दीपावली एवं छठ महापर्व पर रंगोली, दीया सज्जा और सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगी रंगोलियों, आकर्षक दीया सज्जा, लोकगीतों और छठ गीतों से सभी का मन मोह लिया। पारंपरिक वेशभूषा में बच्चों ने छठ पर्व की जीवंत प्रस्तुति देकर बिहार की लोक संस्कृति और परंपराओं की झलक दिखाई। मुख्य अतिथि विक्रम प्रताप चौधरी ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की। अध्यक्षता प्राचार्य अरविंद कुमार सिंह ने की। निदेशक हिमांशु कुमार ने बच्चों को सांस्कृतिक विरासत से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया। स्कूल इंचार्ज पिंकी कुमारी के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ। ----- आरकेड स्कूल में रंगोली और दीप बनाओ प्रतियोगिता फोटो 22 : पीरो के आरकेड इंटरने...