Ara News: डीएवी जगदीशपुर में नवदुर्गा की झांकी, डांडिया की धूम
आरा, अक्टूबर 18 -- Ara News: जगदीशपुर, निज संवाददाता। जगदीशपुर के दुलौरडीह डीएवी स्कूल में शनिवार को नवरात्रि के पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्र-छात्राओं ने नवदुर्गा के नौ स्वरूपों की झांकी, डांडिया और समूह नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोहा। कार्यक्रम की शुरुआत मां दुर्गा की वंदना से हुई। इसके बाद नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देवी के नौ रूपों की झांकी प्रस्तुत की। छात्राओं ने पारंपरिक डांडिया और समूह नृत्य से उत्सवी माहौल बना दिया। निदेशक हिमांशु कुमार ने बच्चों को नवरात्रि के महत्व की जानकारी दी। प्रधानाचार्य अरविन्द कुमार सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों से जोड़ते हैं। यह भी पढ़ें- Gridih News: स्कूली छात्र-छात्राओं ने डांडिया सह गरबा से बांधा समां कार्यक्रम को सफल बनाने में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.