आरा, अक्टूबर 5 -- Ara News: आरा। डीएम मनेश कुमार मीणा की ओर से ईज ऑफ लिविंग के तहत आयोजित जिला जनता दरबार में 42 से अधिक लोगों की समस्याएं सुनी गईं। इस दौरान विभिन्न प्रखंडों से आए लोगों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए। इनमें मुख्य रूप से राजस्व एवं भूमि सुधार, प्रधानमंत्री आवास योजना, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण एवं समाजिक सुरक्षा कोषांग से संबंधित मामले शामिल थे। डीएम ने सभी आवेदकों की समस्याओं को सुना एवं संबंधित पदाधिकारियों को मामलों की जांच कर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही लंबित मामलों की नियमित समीक्षा सुनिश्चित करने को कहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...