Ara News: डायल 112 : शाहपुर प्रमुख कार्यालय में बंद कुत्ते को कराया मुक्त
आरा, अक्टूबर 4 -- Ara News: शाहपुर। शाहपुर प्रमुख कार्यालय परिसर में करीब 24 घंटे से बंद एक कुत्ते को डायल 112 की त्वरित कार्रवाई के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद 112 की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद कुत्ते को मुक्त कराया। बताया जाता है कि कुत्ता गलती से कार्यालय के अंदर बंद हो गया था। लंबे समय तक बंद रहने के कारण उसकी स्थिति को लेकर आसपास के लोगों में चिंता बनी हुई थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर 112 पुलिस टीम ने तत्काल पहल की और कुत्ते को अंचल गार्ड के सहयोग से समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि टीम ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए बेजुबान की मदद की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.