आरा, अगस्त 21 -- Ara News: आरा। शहर के कतीरा रोड स्थित डायनेमिक कंप्यूटर्स में रजत जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन अरुण कुमार सिन्हा और निदेशक एनके निखिल की मौजूदगी में सारे रंगारंग कार्यक्रम एवं केक कटिंग का आयोजन हुआ। निदेशक ने बच्चों के साथ 25 सालों का अनुभव साझा करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ाने की शुभकामना दी। बीसीए, बीबीए एवं डिप्लोमा कोर्सेज के छात्र-छात्राओं की ओर से विभिन्न प्रकार के रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। रवि रंजन पाठक, शाहनवाज हुसैन, कौशलेश झा, पूजा कुमारी, प्रिया कुमारी, प्रियांचल कुमारी, विवेक कुमार और कर्मचारियों का सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...