आरा, अक्टूबर 25 -- अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का गठन Ara News: -अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ ग्रुप 'सी' के भोजपुर प्रमंडल का 33वां द्विवार्षिक अधिवेशन -अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का गठन, कर्मचारी हितों व संगठन की मजबूती पर दिया गया जोर आरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के रेलवे स्टेशन रोड स्थित प्रधान डाकघर में रविवार को अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ ग्रुप 'सी' के भोजपुर प्रमंडल का 33वां द्विवार्षिक अधिवेशन हुआ। अधिवेशन में डाक कर्मचारियों के हितों, अधिकारों, समस्याओं और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व परिमंडलीय सचिव उपेंद्र कुमार तिवारी व डाक अधीक्षक नीरज कुमार उपस्थित रहे। अधिवेशन में संघ की नई कार्यकारिणी समिति का चुनाव किया गया, जिसमें अध्यक्ष त्रिल...