Ara News: ठनका गिरने से रोपनी कर रही महिला की मौत, दो महिलाएं झुलसीं
आरा, जुलाई 24 -- Ara News: -भोजपुर के संदेश थाना क्षेत्र के दलेलगंज बधार में शुक्रवार की दोपहर हादसा -दोनों झुलसी महिलाओं का संदेश रेफरल अस्पताल में कराया जा रहा इलाज आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के दलेलगंज बधार में शुक्रवार की दोपहर ठनका गिरने से खेत में रोपनी कर रही एक महिला की मौत हो गयी। हादसे के दौरान ठनका की चपेट में आने से दो अन्य महिलाएं भी झुलस गयी हैं। इनका इलाज संदेश रेफरल अस्पताल में कराया जा रहा है। मृत महिला संदेश थाना क्षेत्र के पंडुरा रामपुर गांव निवासी गबुधन राम की 61 वर्षीया पत्नी बलेरिया देवी थीं।
घटनास्थल पर अफरातफरी झुलसी महिलाओं में उसी गांव के विनय राम की पत्नी लाखो देवी और विजेंद्र पासवान की 45 वर्षीया पत्नी तीरा देवी शामिल हैं। इधर, हादसे के बाद गांव में अफरातफरी मची रही। मृत महिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.