आरा, जुलाई 23 -- Ara News: आरा। आरा जंक्शन के समीप ट्रेन से गिरने से एक महिला की मौत हो गयी। दूसरे दिन गुरुवार को उनकी पहचान हो सकी। महिला की पहचान जिले के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के कृष्णागढ़ गांव निवासी स्व. त्रिवेणी यादव की 68 वर्षीया पत्नी दुलेसरी देवी के रूप में की गयी है। बताया जा रहा है कि दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर आरा स्टेशन के पूरब साइड डाउन लाइन पर बुधवार की सुबह ट्रेन से गिरकर उनकी मौत हो गई थी। तब रेल पुलिस की ओर से अज्ञात के रूप में उनके शव का पोस्टमार्टम अस्पताल में कराया गया था। उनके पुत्र दिलीप यादव ने बताया कि वह पटना में रहते हैं। दो दिन पूर्व उनकी मां दवा लेने उनके पास आयी थीं। बुधवार की सुबह वह ट्रेन से आरा लौट रही थी। इसी बीच हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर चली खबर देखने के बाद परिजनों को घटना की जानकारी ...