Ara News: ट्रेन से गिरने से युवती की मौत
आरा, जुलाई 18 -- Ara News: आरा। कारीसाथ और बिहिया स्टेशनों के बीच शुक्रवार की रात ट्रेन से गिर 20 वर्षीया एक युवती की मौत हो गई। हालांकि उसकी पहचान नहीं हो सकी है। सूचना मिलने पर रेल पुलिस पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस युवती की पहचान और मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस के अनुसार युवती की मौत ट्रेन से गिरकर होना प्रतीत हो रहा है।
युवक का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस आरा। नवादा थाना क्षेत्र के प्राइवेट बस स्टैंड से शनिवार रात 36 वर्षीय एक युवक का शव बरामद किया गया। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। युवक की पहचान भी नहीं हो सकी है। सूचना मिलने पर नवादा थाने की पुलिस पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस युवक की पहचान और मौत के कारणों की छानबीन में जुट गयी है। पुलिस बीमारी के कारण युवक की मौत होने की आशंका जता रही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.