Ara News: ट्रेन में चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, मोबाइल सहित अन्य सामान बरामद
आरा, अगस्त 6 -- Ara News: -आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने आरा रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर से चारों को पकड़ा -चोरी के तीन मोबाइल, सोने का एक और चांदी के चार लॉकेट और ब्लेड बरामद आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता यात्रियों की सुरक्षा को लेकर जारी अभियान के दौरान आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने दूसरे दिन भी सफलता हासिल की है। टीम की ओर से ट्रेन और रेलवे स्टेशन पर चोरी करने वाले संगठित गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से चोरी के मोबाइल, सोने-चांदी के लॉकेट और ब्लेड बरामद किये गये हैं। गिरफ्तार चोरों में बक्सर के नया भोजपुर निवासी इरशाद उर्फ इशरार खान, अरवल के तेलपा थाना क्षेत्र के सहार तेलपा गांव निवासी गुड्डू कुमार, चरपोखरी थाना क्षेत्र के कुसुम्हीं गांव निवासी अंकुर कुमार और नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग वार्ड 13 निवासी शिवा कु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.