आरा, सितम्बर 28 -- Ara News: बिहिया सूर्य मंदिर के समीप हुआ हादसा शाहपुर के बनाही गांव की रहने वाली है घायल महिला बिहिया। निज संवाददाता दानापुर रेलखंड के बिहिया स्टेशन से पूरब सूर्य मंदिर के पास सोमवार को रेलवे ट्रैक पर एक महिला घायल अवस्था में मिली। स्थानीय लोगों ने उसे बिहिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेन की चपेट में आने से महिला के सिर में गंभीर चोट लगी है। घायल महिला की पहचान शाहपुर थाना क्षेत्र के बनाही गांव निवासी मनु सिंह की 27 वर्षीया पत्नी शांति देवी के रूप में हुई है। हालांकि घटना किस परिस्थिति में हुई, इसका स्पष्ट कारण अभी पता नहीं चल सका है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए हैं, जहां ...